कन्नौज: गिंगटाह गांव में पति पत्नी के बीच चल रहा आपसी विवाद बढ़ा, दोनो आग लगने के कारण झुलसे।
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में पति पत्नी के बीच आपसी विवाद बढ़ा फिर दोनो आग से झुलस गए। झुलसे व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पति को आग से तड़पता देख बचाने आई पत्नी भी झुलसी। दोनो पति पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के गिंगटाह गांव का मामला है। हादसे में पति रोहित और पत्नी सोनी बुरी तरफ से झुलस गए हैं।