कन्नौज: सदर कोतवाली के अजयपाल मोहल्ले में दुकान के भीतर मारपीट और 45 हजार रुपए लूटने का मामला, 3 पर आरोप।
दबंगो ने दुकानदार को दुकान में घुस के पीटा है। शहर बाजार में दबंगो की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के अजयपाल मोहल्ले का मामला है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में दबंगो के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग रखी है। पुरानी रंजिश में मारपीट और गुल्लक में रखे 45हजार रुपए लूटने की बात भी सामने आ रही है।