जोधपुर: ओलंपिक रोड स्थित खतरनाक पुलिया के पास खाली प्लॉट में लगी भीषण आग
ओलंपिक रोड स्थित खतरनाक पुलिया के पास आज मंगलवार दोपहर 3:00 बजे खाली प्लॉट में आग लग जाने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आज खाली प्लॉट में पड़े कचरे में लगी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।