बलिया में घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता
बदमाशों पर बलिया पुलिस का कड़ा प्रहार! ⚖️🚨
थाना उभांव पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी पिंटू राजभर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की शिकायत पर नए कानून (BNS) के तहत मामला दर्ज कर उभांव थाने के उ0नि0 श्री सुमित कुमार और का0 अनिल सिंह की टीम ने आरोपी को दबोच कर सलाखों के पीछे भेजा। अपराध मुक्त समाज के लिए बलिया पुलिस की मुहिम जारी है। 👮♂️💪
#BalliaPolice #ActionAgainstCrime #LawAndOrder #UPPolice #WomenSafety