नईसराय: नई सराय थाना क्षेत्र के डूंगासरा गांव में नरवाई की आग से पाइप, डोरी और टपरिया जलकर स्वाहा
खेतों में बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन के कर्मचारियों की लापरवाही से एक किसान का 70 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। डूंगासरा गांव के किसान सुनील कुशवाह ने बताया कि, उसके खेत में से गैस पाइप लाइन निकाली जा रही है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के लगभग कर्मचारी पाइप की घिसाई कर रहे थे। इससे खेत में खड़े गेहूं के डंठलों में आग लग गई। जिससे उसके पाइप, डोरी जल गए