पामगढ़: खरखोद गांव में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ पर लगाई फांसी, पुलिस जांच जारी
जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के खरखोद गांव में व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है और खुदकुशी का कारण अज्ञात है. मृतक व्यक्ति का नाम बिंदराम पटेल है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि खरखोद गांव में व्यक्ति बिंदराम पटेल ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।