जशपुर: कलेक्टर रोहित कुमार व्यास के निर्देश पर अवैध उर्वरक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 79 बोरी खाद की गई जब्त
कलेक्टर रोहित कुमार व्यास के निर्देश पर जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध बिक्री के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बगीचा में बिना लाइसेंस और बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बिक्री करने पर कुल 79 बोरी खाद जब्त कर उसके विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई। जशपुर जनसम्पर्क से बुधवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार