तिरोड़ी: एक माह बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, कन्हार टोला में टूटकर गिरा बिजली का खंभा, हादसों का मंडरा रहा खतरा
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कनिष्ठ अभियंता कार्यालय तिरोड़ी के अधीन आने वाले ग्राम देवरी के कन्हार टोला वार्ड क्रमांक 15 में एक बिजली का खंभा करीब एक माह से टूटा हुआ पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारी लाइनमैन से इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले पंचायत सरपंच नवीन चौकसे ने कनिष