गोरखपुर: अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल आचार्यों का गोरखपुर के गीता वाटिका में हुआ सम्मान
गीता वाटिका एवं गुरु कृपा संस्थान सनातन ग्रंथालय के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्राकट्य स्थल जन्मभूमि पर रामलला के दिव्य व भव्य नूतन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हुआ था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सह आचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आचार्य अविनाश धर द्विवेदी एवं डॉक्टर रंगनाथ त्रिपाठी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।