गोरखपुर: राप्ति रिवर फ्रंट का प्रस्ताव आया सामने जीडीए उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
गोरखपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टिगत जीडीए ने राप्ति रिवर फ्रंट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी आज जीडीए उपाध्यक्ष ने दी है। उन्होंने बताया कि राजघाट से लेकर जहां पर राप्ती और रोहिणी का संगम होता है वहां तक राप्ति रिवर फ्रंट बनाने की तैयारी की गई है। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर का यह एरिया है।