आगरा: भगवान टॉकीज स्थित दीवानी में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर निकाली प्रभात फेरी,अधिवक्ता करेंगे आंदोलन
आगामी लोकसभा-2024 चुनावों के साथ हाईकोर्ट बेंच की मांग शुरू हो गयी। शनिवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी परिसर में प्रभात फेरी निकाली। अधिवक्ताओं ने एकराय होकर प्रत्येक शनिवार को हड़ताल करने का फैसला लिया हैं। वही अधिवक्ता शहर के सभी जनप्रतिनिधियों का घेराव भी करेंगे।