आगरा: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चार अभियुक्त राधा स्वामी चौराहे के पास से गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के द्वारा थाना सदर बाजार पर सूचना दी गई थी कि उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई थी। पुलिस ने गस्त के दौरान प्राप्त सूचना पर 4 को राधा स्वामी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।