आगरा: एमजी रोड स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ स्मार्ट महिला सम्मेलन,जानकारी देती मेयर हेमलता दिवाकर
आगरा में शनिवार को भाजपा ने स्मार्ट महिला सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद रही। यह कार्यक्रम भाजपा प्रत्येक स्मार्ट सिटी में महिलाओं के उत्थान और स्वावलंबी बनाने के लिए करेगी।