आगरा: फतेहाबाद रोड स्थित होटल में दो दिवसीय इंटरनेशनल बायर सम्मेलन का हुआ आगाज,मौजूद रहे कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह
आगरा में दो दिवसीय इंटरनेशनल बायर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसका उद्घाटन शनिवार को कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने किया। उनके साथ आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी भी रही। इस दो दिवसीय सम्मेलन में किसान और एक्सपोटर्स ने कई किस्म की फसलों और साग-सब्जी की वेराइटी की प्रदर्शनी लगाई हैं।