शाहजहांपुर: मानदेय न मिलने से बढ़ी परेशानी, एनएचएम कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी
शाहजहांपुर। उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि मार्च और अप्रैल 2026 यानी दो माह का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।