सागर नगर: मकरोनिया में नक्शे के विपरीत बने शॉपिंग मॉल पर कार्रवाई की मांग, शिवसेना ने नगरीय प्रशासन मंत्री को ज्ञापन सौंपा
मकरोनिया मुख्य चौराहे पर नक्शा के विपरीत बने शॉपिंग मॉलों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर शिवसेना ने शुक्रवार शाम 5 बजे सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ज्ञापन सौपा। शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा मकरोनिया चौराहे पर नक्शा के विपरीत बने अवैध शॉपिंग मॉलों का गुंडाराज चल रहा है और अधिकारी तमासबीन बने हुए हैं।