सागर नगर: पड़ोसी की लगातार गाली-गलौज और मारपीट से परेशान महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
नरयावली थाना अंतर्गत खुर्द बेरखेड़ी गांव की रहने वाली राजबाई पति गणेश अहिरवार अपने परिजनों के साथ गुरुवार दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंची और पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ और पुत्र वधुओ के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसके पड़ोसी नारायण सौर धर्मेंद्र सौर और उसके अन्य परिजन आए दिन मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को धमकाते हैं।