सागर नगर: युवती की संदिग्ध मौत और युवक की ट्रेन में हुई हत्या का मामला, विश्वकर्मा समाज ने SDM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
विदिशा जिले में विश्वकर्मा समाज की बेटी की संदिग्ध मौत साथ ही ट्रेन में विश्वकर्मा समाज के बेटे आदर्श विश्वकर्मा की किन्नरो द्वारा मारपीट कर हत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच करा कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग विश्वकर्मा समाज ने की है। शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे विश्वकर्मा समाज एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है।