टिकारी: सभी HLB में HLO का काम शुरू, कर्मियों ने साप्ताहिक अवकाश में भी दिखाई सक्रियता
Tikari, Gaya | May 3, 2026 टिकारी प्रखंड में जारी भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रत्येक HLB में HLO का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसको लेकर राविवार को पूरे दिन युद्ध स्तर पर गांव, कस्बा व टोला में जाकर पर्यवेक्षक व प्रगणक ने काम किया। पर्यवेक्षक संतोष कुमार गुप्ता व आनंद किशोर दास के साथ प्रगणक हेमलता यादव, वीरेंद्र कुमार पासवान, राजकुमार प्रसाद, आनंद प्रकाश, रेवती रमन आदि शामिल रहे।