अशोक नगर: रामपुरा गांव: कपड़ा डालते समय तार से करंट लगने से 19 वर्षीय युवती गंभीर
अशोक नगर जिले के रामपुरा गांव में एक युवती को कपड़ा सुखाने डालते समय करंट लग गया। जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी विनीता पुत्री करतार सिंह बंजारा उम्र 19 वर्ष रविवार की सुबह 9:30 बजे अपने घर के पास तार फैंसी पर कपड़े सुखाने डाल रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी रही।