मंडला: सूर्यकुंड धाम में फलों से सजा दक्षिणमुखी हनुमान दरबार, भव्य फल चढ़ावा समारोह, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Mandla, Mandla | Jun 16, 2026 ग्राम सकवाह स्थित प्रसिद्ध सूर्यकुंड धाम एक बार फिर श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार को सुबह 4 बजे से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सूर्यकुंड महाआरती भंडारा समिति सकवाह के तत्वावधान में भव्य फल चढ़ावा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के मौसमी फल सजाये है।