खंडवा: ये कैसी प्राथमिकता वाली सड़क? न बजट, न कैबिनेट में मिली जगह; अब उठने लगे सवाल
दो विधानसभा के बीच पडऩे वाले 32.6 किमी के खंडवा-मूंदी रोड की किस्मत पर ग्रहण लगा नजर आ रहा है। कहने को ये रोड प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में बताया जा रहा है, लेकिन पहले राज्य सरकार के बजट में इसके लिए कोई राशि स्वीकृत नहीं की गई। अब हाल ही में केबिनेट की बैठक में भी प्रदेश की सडक़ों के लिए 6900 करोड़ का प्रावधान किया