बीएचयू के छात्रों ने मुख्य मार्ग को बंद कर किया धरना-प्रदर्शन, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप
20 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएचयू लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के छात्रों ने रविवार को मुख्य मार्ग को अवरूद्ध कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्डेन व हास्टर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। वहीं वार्डेन को तत्काल हटाने की मांग की।