नानपारा: नानपारा में उप जिलाधिकारी और सीओ ने विभिन्न शराब व बियर की दुकानों पर की छापेमारी, मचा हड़कंप
गुरुवार शाम 5:00 बजे नानपारा नगर के विभिन्न शराब की दुकानों पर एसडीएम व सीओ ने छापेमारी की। जिलाधिकारी नानपारा अश्वनी पांडे ने क्षेत्राधिकारी नानपारा के साथ बियर की दुकान पर छापा मारा। एसडीएम की छापेमारी से विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। नवाबगंज मोड़ स्थित बियर की दुकान का मौके पर गंदगी व प्रपत्र ना मिलने पर दुकान को बंद कर दिया है।