अकलतरा: अमरताल गांव में ट्रक में पीछे से टकराई कार, 2 लोगों की हालत गंभीर
दरअसल, मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से 7 लोग कार में सवार होकर जांजगीर-चाम्पा के बम्हनीडीह क्षेत्र के लखुर्री गांव 25 नवंबर को बारात आए थे। यहां से रात में वापस जाते वक्त अकलतरा के अमरताल गांव में रफ्तार तेज होने की वजह से कार, सड़क पर चलते ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों को गम्भीर और 5 लोगों को सामान्य चोट आई है।