हसनपुर: हसनपुर में बाइक अनियंत्रित होकर बुग्गी से टकराई, बाइक सवार हलवाई की मौत, दूसरा घायल
हसनपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक हलवाई की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी बुग्गी से टकरा गई, जिससे बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठा युवक सुरक्षित बच गया। मृतक की पहचान संभल जनपद के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा निवासी जयप्रकाश सैनी (35 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह के रूप।