कटंगी: घुनाड़ी में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, अन्य विभागों के भी लगे स्टॉल, योजनाओं का दिया गया लाभ
बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने गत दिवस 1 फरवरी को ग्राम अगासी का भ्रमण के दौरान विकासखण्ड कटंगी के चिन्हांकित ग्रामों में स्वास्थ्य कैम्प लगाने के लिये आदेशित किया था। जिसके परिपालन में शनिवार को ग्राम पंचायत घुनाड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया।