अमरोहा: रजबपुर के गांव शहवाजपुर पट्टी से मारपीट के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
Amroha, Amroha | Oct 25, 2024 आज शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे रजबपुर थाना पुलिस ने मारपीट में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रजबपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि गांव शाहबाजपुर पट्टी से पुलिस ने गौरव उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। गौरव उर्फ भूरा मारपीट जैसी धाराओं में फरार चल रहा था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर अमरोहा न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया ।