कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट पर डीएम और एसपी ने बैठक कर दिए निर्देश
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा मार्ग, घाटों, सुरक्षा, चिकित्सा, विद्युत, यातायात, बैरिकेडिंग, गोताखोर, नाव, सीसीटीवी, चेंजिंग रूम और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।