बारां: शहर में तीन सितंबर को लगने वाले ऐतिहासिक डोल मेले की तैयारियों के लिए पुलिस व नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण
Baran, Baran | Aug 29, 2025 बारां शहर में तीन सितंबर को लगने वाले ऐतिहासिक डोल मेले को लेकर नगरपरिषद ने पुलिस अधिकारियों के साथ डोल मेला परिसर से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ओमेंद्र सिंह शेखावत सहित पुलिस के अधिकारी व नगरपरिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि बारां शहर के मांगरोल रोड स्थित मेला ग्राउंड पर डोल मेला लगेगा।