बारां: कोटा रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत, शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया
Baran, Baran | Aug 29, 2025 शहर के कोटा रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस इलाके में युवक की पहचान के प्रयास कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.