अरवल: राशन कार्ड केवाईसी में राहत, अब 31 मार्च तक समय दिया गया
Arwal, Arwal | Mar 7, 2025 जिलाधिकारी कुमार गौरव के कार्यालय से प्रेस बयान जारी कर शुक्रवार शाम 7:00 बजे राशन कार्ड से आधार को जोड़ते हुए केवाईसी करने के मामले में एक बड़ी राहत दी गई है। प्रेस बयान के माध्यम से बताया गया है कि जिन लोगों का राशन कार्ड से आधार लिंक नहीं है वे 31 मार्च तक इस कार्य को कर सकते हैं।