फतेहपुर: बकेवर के मुरारपुर के समीप संदिग्ध अवस्था में खेत गए किसान ने लगाई फाँसी, हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
मुरारपुर गांव निवासी स्व0 कल्लू का 45 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह बुधवार की शाम खेतो में काम करने गया था। तभी संदिग्ध अवस्था में उसने महुए के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।