उमरिया
-------------
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला-परासी मार्ग पर मंगलवार को एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने राहगीरों को रोमांचित कर दिया। टाइगर वैली (बेली ब्रिज) के पास झाड़ियों से निकलकर एक बाघ सड़क पार करता हुआ दूसरी ओर जंगल में चला गया। बाघ के सड़क पर आते ही दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और लोग सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद करने लगे।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बाघ आराम से सड़क पार करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य ताला से करीब 10 किलोमीटर आगे उमरिया की ओर जाने वाले मार्ग पर देखा गया।
ताला-परासी मार्ग पर बाघ, बाघिन और शावकों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है। वन्यजीव एक हिस्से के जंगल से दूसरे हिस्से में जाने के लिए इस सड़क को पार करते हैं। यही वजह है कि इस मार्ग पर वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा इस क्षेत्र में लगातार निगरानी कराई जाती है और पर्यटकों व वा�
Khurai, Sagar | Aug 5, 2026