रुद्रप्रयाग में होमगार्ड के 20 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 917 अभ्यर्थी मैदान में हैं। भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन रतूड़ा में पारदर्शिता के साथ हो रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान सुरक्षा और मेडिकल व्यवस्था भी पूरी है। युवाओं में इस भर्ती को लेकर जोश दिख रहा है।