तरबगंज: मंहगूपुर गांव में बेटे ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुये बाप को लाठी डंडे से पीटा,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मंहगूपुर गांव के श्याम मनोहर पुत्र हरि प्रसाद ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को दिन में करीब 3:30 बजे उनके बेटा कृष्ण कुमार,ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारा-पीटा जिससे उसे गंभीर चोंटे आई हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पुत्र के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।