हसपुरा: मुक्तिधाम सौंदर्यकरण को लेकर युवाओं ने चलाया हसपुरा में धन संग्रह अभियान , धन संग्रह अभियान में ग्रामीणों में उत्साह
हसपुरा शहर के श्मशान स्थल जिसे मुक्तिधाम के नाम से जाना जाता है। उसे अतिक्रमण से बचाने एवं बाउंड्री वाल बनाने के साथ सौंदर्यकरण को लेकर सोमवार को हसपुरा बाजार में धन संग्रह अभियान चलाया गया। यह अभियान शिक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।