मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव में मछली चुराने की शिकायत करने पर युवक की पिटाई मुकदमा दर्ज
मनोज बिंद के अनुसार अरविंद बिंद कुछ दिन पहले तालाब से मछली चुराये थे और उनकी पत्नी को गाली भी दिए थे। इसी पुरानी रंजिश के चलते अरविंद बिंद ने अपने तीनो साथियों के साथ मनोज की पिटाई कर दी। जिसके बाद मैने कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।