मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर के आधार पर पंवारा थाना पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर पंवारा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।