मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरऊपुर में फोर व्हीलर के धक्के से पैदल जा रही महिला घायल
पुरऊपुर में शाम को फोर व्हीलर के धक्के से एक बुर्जुग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई गांव निवासी प्रभावती देवी 65 जो पैदल जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही फोर व्हीलर ने महिला को धक्का मार दिया। जिससे वें सड़क पर गिर पड़ी।आसपास के लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।