करहल: कुर्रा क्षेत्र में पानी के लिए पाइप डालते समय दबंगों ने की मारपीट, दो लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कुर्रा क्षेत्र के कुसमा खेड़ा निवासी पिंटू सिंह पुत्र चंद्रशेखर शर्मा ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। उनके भाई हिमांशु व रिंकू पानी निकास के लिए पाइप डाल रहे थे। तभी गांव के ही अमर सिंह, अवधेश, बलराम और कमल उनके साथ गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने पिंटू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।