डौण्डीलोहारा: संजय बैंस की तत्परता से टली एक बड़ी दुर्घटना
कुसुमकसा में किसान रमेश धनकर के खेत में रखे पैरावट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के रिहायशी क्षेत्र के लिए खतरा बन गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।जानकारी के अनुसार, रमेश धनकर के 6 एकड़ खेत में रखे पैरावट में अज्ञात कारणों से आग लगी थी।