आगर: उपार्जन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें, किसानों को कोई परेशानी न हो: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह
आगर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार की जाए, उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें, किसानों को केन्द्रों पर गेहूं उपार्जन के दौरान कोई परेशानी नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें, खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छांव एवं बैठक की पर्याप्त व्यवस्था भी रखी जाए।