पोलायकलां: अकोदिया में 82 लाख की चोरी में आईजी-एसपी के निर्देश पर साइबर टीम ने खंगाला डेटा, आज नगर बंद से पुलिस अलर्ट
अकोदिया वार्ड-3 में पेट्रोल पंप संचालक व पूर्व पार्षद राहुल मंडलोई के घर 13 मई की रात हुई 82 लाख की चोरी की जांच तेज हो गई। घटना में 32 लाख नकद व 50 लाख के शनिवार दोपहर 1 बजे उज्जैन रेंज आईजी व एसपी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर देवास-शाजापुर साइबर सेल व स्पेशल टीम अकोदिया पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर अकोदिया, शुजालपुर, गुलाना का मोबाइल डेटा खंगाला।