खानपुर: सेलीगड़ी महादेव मंदिर से बंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की कल से होगी शुरुआत, प्रभारी मंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि
खानपुर क्षेत्र के सेलीगड़ी महादेव मंदिर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की कल सुबह 9:30 बजे शुरुआत होगी जिसके मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी रहेंगे। उक्खंड अधिकारी खानपुर ने आज रविवार को शाम 4:00 बजे बताया कि 25 मई से 25 जून तक आयोजित होने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत खानपुर तहसील की ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी से होगी ।