मैलानी गांव निवासी मंगल प्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिता के निधन के बाद बकाया जमा कर कनेक्शन विच्छेदन का अनुरोध किया गया था, लेकिन विभाग ने कनेक्शन काटने के बजाय 52,800 रुपये का बिल जारी कर दिया। पीड़ित के अनुसार कनेक्शन से कोई बिजली उपयोग नहीं हुई है।