वाराणसी में स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे घायल, जिलाधिकारी ने छात्रों से की मुलाकात, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2024 वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ स्थित रिंगरोड पर बुधवार की शाम 7 बजे अचानक बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिसमें 10 बच्चे घायल हो गए। बस पलटने से चीख पुकार शुरू हो गया। बच्चों को किसी तरह बस से बाहर निकाल कर हॉस्पिटल में एडमिट कराए गया जहां उनका उपचार चल रहा है।