शाजापुर: जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित व्याख्यान माला में देश को एक धागे में पिरोने और पर्यावरण संरक्षण पर काम करने का आह्वान
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एकात्म मानव दर्शन एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विष्णु प्रसाद नागर ने कहा कि जन अभियान परिषद् की प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, परामर्शदाता एवं छात्र-छात्राओं द्वारा वर्तमान समय में पर्यावरण को लेकर कार्य किया जा रहा है।