शाजापुर: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कोतवाली थाने पर दुपाड़ा निवासी व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण हुआ दर्ज
दुपाड़ा निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर दशहरे पर रावण दहन को लेकर हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने संबंधी पोस्ट की गई थी। जानकारी लगने पर आक्रोशित सर्व हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी कोतवाली थाने पहुंचे और रावण दहन पर फेसबुक पर मुस्लिम व्यक्ति द्वारा की गई पोस्ट को लेकर हिंदू समाज जनों की भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई।