शाजापुर: जिले में अचानक हुई बारिश ने फूलों की खेती को किया बर्बाद, व्यापारियों ने कहा- दीपावली तक दोगुने होंगे फूलों के दाम
जिले में रविवार को हुई अचानक मूसलाधार बारिश के कारण से फूलों की खेती को बहुत नुकसान हुआ है। नुकसान होने के कारण से फूलों के भाव में तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। दीपावली पर्व नजदीक आ रहा है और ऐसे में फूलों की खेती बिगड़ने और फूलों के पौधों में बीमारियां लगने कारण फूलों की आवक कम हो रही है। जिसके चलते दीपावली तक फूलों के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है।